Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चिटफंड में पैसा लगाकर फंसे उपभोक्ता सेवा संघ के लोग पैदल मुख्यमंत्री निवास जाने व मौन अनशन करने की बनाई रणनीति

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पद यात्रा करते मुख्यमंत्री निवास जाने तथा 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन मौन रहकर अनशन करने की रणनीति बनाई

दिनांक 22 दिसम्बर 2020 दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे,बैठक में उपस्थित संघ के प्रमुख नंद कुमार साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस
बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस,एस.पी.एन.जे.,सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *