मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए
पामगढ़ के पहले विधायक बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर होगा
पामगढ के चौक का नामकरण
रायपुर cg24 आजतक न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चावल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा और खरीदी केन्द्रों पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पामगढ़ के चौक का नाम पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904