google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंचायत सचिवो कि मांग की हमें भी सरकार शासकीयकरण करे हड़ताल के चलते पंचायतो के काम ठप्प

Cg24 आजतक न्यूज

पंचायत सचिवों के द्वारा शासकीयकरण की मांग पर कर रहे हैं हड़ताल हड़ताल के चलते पंचायतों का कार्य पूरी तरह से ठप्प प्रदेश पंचायत सचिव संघ भी अपनी शासकीयकरण करने की मांग को लेकर 26 दिसम्बर से हड़ताल कर रहे है। पंचायत सचिव संघ के द्वारा हड़ताल में जाने से पूर्व पूरे प्रदेश में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उनकी मांग पर विचार करने अपील किया था लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का जवाब नही मिलने पर प्रदेश के सभी सचिवों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन का रुख अख्तियार करते हुए जिला ब्लॉक मुख्यालय डोन्डीलोहारा में हड़ताल पर बैठ गए हैं डोन्डीलोहारा के कुल 120 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव आंदोलन करते हुए हड़ताल पर अपनी मांग को लेकर बैठ गए है संघ के ब्लाक अध्यक्ष चुनु राम सिन्हा व सलाहकार पुरानीक जननायक ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव जिला प्रशासन के 29 विभागों के अनेको प्रकार के कार्य को पूरी निष्ठा के साथ संपादित करते है साथ ही प्रदेश के प्रत्येक गांवों में प्रदेश सरकार एवँ केंद्र सरकार के सभी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करते है वही उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव के साथ ही शिक्षाकर्मी की भी नियुक्ति हुयी थी जिन्हें शासन द्वारा पहले ही शासकीय करन कर दिया गया है केवल पंचायत सचिवों के ही मांग को अनसुना किया गया है जबकि पंचायत सचिवों के शासकीयकरण करने को लेकर प्रदेश के करीब 65 विधायकों का अनुशंषा पत्र भी प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका है बावजूद इसके प्रदेश सरकार के द्वारा हमारी मांग पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नही दिया जाना समझ से परे है।प्रदेश सरकार द्वारा जब तक हमारी मांग को पूरा नही किया जाता है तब तक प्रदेश के सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर डटे रहेंगे! पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से ग्राम स्तर के भी कार्य नही हो पा रहे है जिससे आम नागरिक सहित ग्रामीण भी खासे परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *