google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांऊड टेंट संघ के द्वारा मूल्य निर्धारण, बैठक कर सहमति से लिया निर्णय सभी व्यवसायी इसी के तहत करेंगे व्यापार

निर्णय – तय निर्धारित मूल्य से कम पर कार्य व्यापार करने पर 5000 रुपये लगेगा जुर्माना

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज:- साऊण्ड, टेंट, लाईट, DJ, धुमाल संघ डौंडी लोहारा ब्लॉक की बैठक दिन बुधवार 30-12-2020 आयोजित की गई | जिसके अंतर्गत ब्लॉक के समस्त साऊण्ड टेंट लाईट डी जे धुमाल व्यवसायी उपस्थित थे, साथ ही जिला साऊण्ड, टेंट, लाईट, डीजे, धुमाल संघ के अध्यक्ष तरूण राठी उपाध्यक्ष इस्तिहाक अहमद, सचिव नीरज शर्मा, सहसचिव राजू देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र साहू, उपस्थित थे | डौंडी लोहारा साऊण्ड, टेंट , डीजे,धुमाल, संघ के अध्यक्ष संजीव वैष्णव, उपाध्यक्ष राजीव देशमुख, सचिव देवकुमार साहू, सहसचिव रामचन्द सोनवानी, कोषाध्यक्ष पुनेश देवांगन, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, ग्रामीण उपाध्यक्ष अजय चौहान, नोहरू जगनायक की उपस्थिति मे मूल्य निर्धारित किया गया । जिसके निर्देशानुसार सभी को कार्य करने का निर्देश दिया गया । साथ ही जो भी व्यवसायी निर्धारित मूल्य से कम रेट मे कार्य करने पर उन्हें 5000 रुपये अर्थदण्ड का भी प्रावधान रखा गया है | नियमानुसार संघ के सभी सदस्यों से सहमती प्राप्त कर बैठक में हस्ताक्षर प्रणाली में नियम व शर्तें लागू की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *