
छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह से जुड़कर नये वर्ष में गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम- मचौद एवं कांदुल तथा गुरूर विकासखंड के ग्राम- सांगली में महिला स्व-सहायता समूहों ने कुटीर एवं लघु उद्योगों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री केंद्रों का शुभारंभ किया गया।
ग्राम- मचौद में जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह के द्वारा बिक्री केंद्र का शुभारंभ पंच एवं अधिवक्ता श्री कृष्ण मूर्ति तिवारी, बीआरसी श्री जीवन लाल देवांगन के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोकप्रिय सरपंच श्रीमती सुमन तिवारी, अधिवक्ता कुमारी सलमा बेगम, बिहान पीआरपी श्रीमती हेमा साहू, कुटीर उद्योग समूह के संस्थापक सुमन सर, स्व- सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती मीना साहू, सदस्य कविता चन्द्राकर, मीना निषाद, लक्ष्मी चंद्राकर, निकिता, मेनका, रेखा, उर्मिला, अनिता, केशू,संपत, मोतीलाल चंद्राकर सहित बहुत से ग्रामीण सम्मिलित होकर सामान भी खरीदे।
ग्राम- कांदुल में जय महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह के द्वारा बिक्री केंद्र का शुभारंभ लोकप्रिय सरपंच श्रीमती प्रतिमा देवदास, पीआरपी श्रीमती कांति साहू, कुटीर उद्योग समूह के संस्थापक सुमन सर, के कर-कमलों से संपन्न हुआ। बिक्री केंद्र की संचालिका श्रीमती पूर्णिमा साहू, के साथ इस अवसर पर सक्रिय महिला सावित्री साहू, भुनेश्वरी देवांगन, बसंती देवांगन, बेबी रानी साहू, लता साहू, सुमित्रा देवांगन, राधिका साहू, चेतन साहू के साथ गांव के सत्रह महिला स्व-सहायता समूहों के लगभग पचास सदस्यों ने सहभागिता देते हुए खरीदी की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904