
Cg24 आजतक न्यूज :- ग्राम- सांगली में सखी-सहेली स्व-सहायता समूह के बिक्री केंद्र का शुभारंभ सरपंच श्रीमती नम्रता साहू, पूर्व मंडी सदस्य उज्जवल साहू, एवं कुटीर उद्योग समूह के मैनेजर सेवक पटेल के कर-कमलों संपन्न हुआ। सखी-सहेली समूह के अध्यक्ष श्रीमती पूजा निषाद, सचिव श्रीमती सर्वेश्वरी बैरागी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती एकता मेश्राम, मितानीन श्रीमती इन्दिरा साहू, श्रीमती चितरेखा साहू, कोतवाल अश्वनी कुमार गेडाम सहित अन्य महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य एवं ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपने दैनिक उपयोग के सामान खरीदे।
गांवों में खुल रहे इन बिक्री केंद्रों की उल्लेखनीय बात यह है कि गांव के जो लोग कुटीर उद्योग समूह के इस बिक्री केंद्र से सामान खरीदेंगे उन्हें मार्केट से कम रेट पर बेस्ट क्वालिटी का सामान डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। साथ ही बारह महीने तक नियमित रूप से खरीदारी करने पर तेरहवें माह में औसतन एक माह का सामान बिल्कुल फ्री साल के अंत में समारोह पूर्वक दिया जाएगा। यदि कोई तुरंत लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें पांच प्रतिशत तत्काल डिस्काउंट मिलेगा।
शुभारंभ अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा शुरू किए जा रहे इस बिक्री केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह के इस प्रयास से आसपास के लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और हमारे गांव के एक महिला स्व-सहायता समूह को रोजगार भी मिल गया। अब कोशिश यही की जा रही है कि दैनिक उपयोग के सामग्रियों को हम स्वयं बनायें, बेचें और हम ही उपयोग करें। इस तरह आत्म निर्भर भारत बनाने का सपना साकार हो सकेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904