Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महाविद्यालय क्षेत्र के आसपास शराबियों ने बनाया अपना अड्डा शराब पीकर माहौल को कर रहे गंदा व फैला रहे गंदगी, पुलिस पकड़ से दूर खुलेआम सज रहा मयखाना

गुरुर cg24 आजतक न्यूज:- बालोद जिला के गुरूर विकासखंड के मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के आसपास असमाजिक तत्वों के द्वारा आये दिन शराबीयो के द्वारा मंदिरा सेवन के पश्चात या सेवन करते वक्त अश्लिल गाली गलौज के चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी हद तक परेशान हैं। परेशानी का आलम यह है की महिलाएं और बच्चे अपने घरों से निकलने के लिए भयभीत हो जाते हैं । आपको बता दें की नगर से लगे बोरतरा गांव में मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय है। जंहा दिन भर महाविद्यालय के टीचर स्टाफ काम में व्यस्त रहते हैं। वही इनके जाने के बाद यंहा पर शराबीयो का जमघट लगा रहता हैं। जंहा पर शराब पीकर शराबी अक्सर गंदी और अश्लिल गाली गलौज करते हैं ।जिसके चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी दिनों से परेशान हैं। कई बार लोगों के द्वारा शराबीयो को यंहा पर बैठकर शराब पीने के लिए मना किया गया है लेकिन शराबी उल्टा मना करने वाले लोगों के साथ गाली गलौज करने लग जाते हैं । मां बहादुर कलारिन एवं कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कॉलेज के स्टॉफ भी इन शराबीयो के द्वारा फैलाए हुए कचरे से रोज परेशान हो रहे हैं। कहने को तो गुरूर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी शिकायत करने पर पहुंचती है। लेकिन शराबीयो के नजदिक आते ही शराबी रफ्फू चक्कर हो जाते हैं जिसके चलते पुलिस के हाथ आसानी से नहीं आते हैं । ऐसा बताया जा रहा है।

अब गौर करने की बात यह है। कि जो गुरुर पुलिस सार्वजनिक जगहों मसलन महाविद्यालय के आसपास शराब पीने वाले लोगो की धरपकड़ नही कर पा रहे वो बड़े अपराधों पर कैसे अंकुश लगा रहे होंगे समझा जा सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या नजमा खान ने भी कहा कि हमारे द्वारा थाना प्रभारी गुरुर को इस संबध में बताया गया व इस पर रोक लगे इस ओर पहल करने की मांग किया गया है। ताकि व्यवस्था व अच्छा माहौल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *