google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुंदा में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ

अखिल भारतीय शिक्षण मंडल शिविर का शुभारंभ शनिवार को मां परमेश्वरी भगवान अर्जुंदा में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष टोमन लाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता नेतराम साहू जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव नगर पंचायत पार्षद चंद्रहास देवांगन जनपद सदस्य निर्मला साहू वयोवृद्ध कार्यकर्ता हरिराम साहू मौजूद थे। अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के साथ साथ क्षेत्र में सदैव जनसंघ और भाजपा के लिए कार्य करने वाले स्वर्गवासी हो जाने वाले कार्यकर्ता स्व दीनदयाल गुप्ता, स्व केजू राम सिन्हा, स्व प्रेमचंद बाफना, स्व मनीराम बोरकर, स्व लक्ष्मीनाथ साहू, स्व रमेश साहू,परदेशी राम साहू, स्व गिरधर देवांगन, स्व चंदू यादव, स्व बिसालिक ठाकुर, स्व दौवा ठाकुर, स्व बाबूलाल यादव, स्व झाड़ू राम केसरिया, स्व बाबूलाल गेंद्रे, स्व लाला राम साहू, स्व मनीराम साहू, स्व
छबिलाल साहू, स्व रामवतार साहू, स्व कुलेश्वर सारंग, स्व कृष्णा देवांगन के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान से अवगत कराया।
जिसके पश्चात स्वागत भाषण पूर्व मण्डल अध्यक्ष टोमन लाल साहू नेकिया। सत्र का शुभारंभ हुआ प्रशिक्षण की उपादेता पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने अपनी बात रखते हुवे प्रशिक्षण के लाभ पर प्रकाश डाला प्रथम सत्र के वक्ता प्रमोद जैन ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा :हमारी विचार धारा पर अपनी बात रखते हुवे भाजपा से जुड़कर देश की भावनाओ और हमारे विचारधारा में होने वाले बदलाव पर प्रकाश डाला। द्वीतिय सत्र के मुख्य वक्ता पवन साहू ने आज के भारत की राजनीति में बदलाव: भारतीय जनता पार्टी में हामरे दायित्व पर प्रकाश डालते हुवे भाजपा में कार्यक्रता की भूमिका क्या होनी चाहिए इस पर अपनी बात रखी।तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भाजपा नेता चेमन देशमुख ने पिछले छ: सालो में हुवे अंत्योदयी प्रयास पर अपनी बात रखते हुवे सरकार की महती योजना और उसके लाभ पर प्रकाश डाला!जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर सर्मा ने व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखते हुवे भाजपा सरकार की योजनाओं से होने वाले व्यक्तित्व के विकास पर बात कही। अंतिम सत्र में पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष यादव राम साहू ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्म निर्भर भारत का संकल्प के विषय पर अपनी बात कहते हुवे चीन के सामानों पर रोक लगने के बाद भारत में उपयोगी वस्तुओं के निर्माण सहित सैन्य उपकरणों के निर्माण के साथ देश के समृद्धि पर अपने विचार रखे!
विभन्न सत्र की अध्यक्षता लेख तिवारी,हेमन्त साहू,नेतराम साहू ,मनीराम सपहा, पंकज चौधरी ने कि
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता ने किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *