बालोद cg24 आजतक न्यूज:- गुंडरदेही पत्रकार संघ के अध्यक्ष पारस साहू के परिजनों उसकी पत्नी व बेटी से फोन पर गाली गलौज करने व कोविड सम्बंधी नियमो के विरोध में भी अपशब्द कहने वाले गुंडरदेही के शेख नबी व कुंजलाल साहू के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए संघ के संरक्षक प्रमोद जैन ने आज गुंडरदेही थाना प्रभारी को इस सम्बंध में मांगपत्र सौपा व कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
गुंडरदेही के पत्रकार पारस साहू को शेख नबी व कुंजलाल साहू ने भास्कर के सवांददाता शब्बीर रिजवी के फोन से कल रात 9 बजे कॉल किया व पाक़ुरभाट में रह रहे संक्रमित पारस साहू को लेकर कहा कि वहाँ क्यों गया है। वहा जाकर कुत्ता बिल्ली को मिलने वाले खाना को खाने गया है। क्या इस प्रकार की बाते कही व व घर के नम्बर में भी फोन लगाकर बेटी को परेशान किया इस प्रकार की बातें आइसोलेशन सेंटर में भर्ती पत्रकार पारस साहू ने भी दूरभाष से जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी को सूचित कर इस घटना की जानकारी दी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904