Cg24 आजतक न्यूज

देवरी cg24 आजतक न्यूज:- देवरी पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत देवरी के खेल मैदान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विकासखण्ड के कई ग्राम पंचायतो की खेल टीमो ने भाग लिया इस आयोजन में देवरी पुलिस ने मैदान में साइबर क्राइम व सड़क यातायात सुरक्षा से सम्बंधित बैनर पोस्टर भी लगाए व जागरूकता संदेश दिया मसलन शराब पीकर गाड़ी न चलने,गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की बात लिखी गई है। देवरी थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर युवाओं को जोड़कर वॉटसअप ग्रुप भी बनाया गया है जिसमे इससे सम्बन्धित जानकारी युवाओं के साथ साझा किया जाता है। जिससे वो अपराध करने वालो के तरीकों से बच सके ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904