Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी के साथ किया सड़क निरीक्षण

Cg24 आजतक न्यूज़


दुर्घटनाजन्य स्थानो को किया गया चिन्हाकित।

जिला बालोद अंतर्गत स्थित पर्यटन/धार्मिक स्थलों में आवागमन के दौरान हो
रहे सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर दिनांक 04.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत
राम पोर्ते एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा के द्वारा मुख्यालय बालोद से घोठिया चौक (एन.एच. 930) से रानीमाई मंदिर और रानीमाई मंदिर से सियादेवी
मंदिर तक तथा सियादेवी मंदिर से नारागांव-बरही-सांकरा (एन.एच.930) तक सड़क
का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाजन्य स्थानो


(1) घोठिया तिराहा (2) तालगांव रोड मंदिर के पास (3) फाॅरेस्ट नर्सरी के पास


(4) तालगांव बेरियर के आगे (5) रानीमाई मंदिर के पहले मोड़ (6) रानीमाई से
सियादेवी मंदिर जाने वाले मोड़ (7) नारागांव से बरही जाने वाले मार्ग (8) नारागांव


मंदिर तिराहा (9) नारागांव बस्ती जाने वाले मोड़ (10) बरही तालाब मोड़
(11) सांकरा से सियादेवी मोड़ तिराहा को चिन्हांकित किया गया है। जहां
आवश्यकतानुसार संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, गति अवरोधक, सड़क सुरक्षा कार्य कराया
जाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सार्थक पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *