मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चाम्पा जिले को दी 1083 करोड़ के
विकास कार्यों की सौगात
सम्मेलन में 1051 हितग्राहियों को 1.12 करोड़ की सामग्री एवं चेक वितरित
चन्द्रपुर इलाके की तीन नहरों के संधारण कार्यों को मुख्यमंत्री की स्वीकृति
राजीव गांधी किसान न्याय योजना जारी रहेगी
किसानों की तरक्की से ही छत्तीसगढ़ बनेगा समृद्ध राज्य: भूपेश बघेल
रायपुर, 05 जनवरी 2021


छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904