कोरोना कोविड 19 से वर्तमान समय मे भी बचाव करने व कोविड नियमो का पालन करने के संदेश के साथ रेडक्रास के वॉलिंटियर्स पहुंचे जरूरतमंद आमजन के पास

मानवता की सच्ची सेवा की मिसाल इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद जिला के गुंडरदेही के वॉलिंटियर्स ने कल गुंडरदेही के झुग्गी बस्तियों,निशक्तजनों, व आंगनबाड़ी भवन पहुंचकर उनको मास्क व साबुन वितरण किया कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत से लेकर अब तक रेडक्रास के वॉलिंटियर्स लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहे है। जिले के हाट बाजारों,दुकानों सरकारी विभागों में जाकर लोगो को मास्क वितरण,दूरी नियमो का पालन करने ,सेनिटाइजर का उपयोग करने ,मास्क लगाने का जागरूकता संदेश देते आ रहे है। इसी कड़ी में जिला सचिव चंद्रशेखर पवार व गुंडरदेही के वॉलिंटियर्स मधुमाला कौशल,मीना भारद्वाज ,लिलिपुष्पा एक्का ,कुमारी गंजीर ,दीपक कुमार ने यह कार्यक्रम चलाया व लोगो के बीच जाकर उनको मास्क व साबुन निशुल्क प्रदान किया।


उत्कृष्ठ कार्य के लिए पा चुके सम्मान व पुरस्कार:-बालोद जिले की इंडियन रेडक्रास सोसायटी को राज्यपाल के हाथों कुछ दिन पूर्व ही बेहतरीन सेवा कार्य के लिए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ वही बालोद जिला के वॉलिंटियर्स को श्रेष्ठ वॉलिंटियर्स का सम्मान भी दिया गया है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904