

बालोद cg24 आजतक न्यूज :-
जिले के लगभग आधे से ज्यादा धान खरीदी केंद्रों में बारदांना व परिवहन की कमी से सोसाइटी प्रबंधक ऐसे ही परेशान हैं और छत्तीसगढ़ शासन के नीतियो से किसान भी परेशान हैं। अब किसानों को लगभग 70% बारदाना लाना पड़ेगा तभी किसान धान बेच सकेंगे चिल्हाटी सोसायटी केंद्र में धान रखने की जगह भी नहीं है बाहर में खरीदी करना पड़ रहा है जिससे समस्या भी उत्पन्न हो रही है दुधली धान खरीदी केंद्र से फटे पुराने बारदना को सिलाई करके खरीदी किया जा रहा है। इधर सरकार चिल्ला चिल्ला के कह रही है कि किसानों का एक-एक दाना खरीदेंगे और अभी से ही ये स्थिति उत्पन्न हो रही है ।कई किसानों का पटवारियों द्वारा गलत तरीके से आनवारी रिपोर्ट बनाने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904