Cg24 आजतक


कबीरधाम जिला के धरमपुरा में 27.11.20 को तहसीलदार के आदेश से सतनाम भवन ध्वस्त किया गया और समाज के विरोध करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा अपराध दर्ज किया गया।एक महीने लगातार आंदोलन करने के बावजूद कबीरधाम पुलिस ने 1.1.21 को जैतखांब से सुरक्षा हटायी और गुंडों ने जैतख़ब को 3.1.21 की रात को मिट्टी तेल से आग लगा दी।इस प्रकार की घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दव्य रुद्र गुरु और शिव डहरिया मौन हैं। गुरु बाल दास सरकार के दलाल बन गए हैं। ऐसे में सतनामी समाज को खुद अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इस लड़ाई में जनता कांग्रेस और जोगी परिवार उनके साथ है। मैंने अपने स्वर्गीय पिता अजित जोगी की स्मृति में धरमपुरा में नए जैतख़ब और सतनाम भवन के उसी स्थान में पुनर्निर्माण के लिए ₹15,00,000 देने का निर्णय लिया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904