Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डुड़िया में कोरोना जागरूकता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का प्रथम चरण 10 को

Cg24 आजतक न्यूज

अर्जुन्दा:- विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य को लेकर छात्र युवा मंच ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों व वार्ड, मोहल्ले में कोरोना जागरूकता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का प्रथम चरण का आयोजन किया गया है।
इसी तरह द्वितीय चरण परीक्षा 26 जनवरी को रखा गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दो फरवरी को सम्मानित किया जाएगा‌। छात्र युवा मंच के परीक्षा प्रभारी यशवंत कुमार टंडन ने बताया कि छात्र युवा मंच द्वारा विद्यालयीन व महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रथामिक तैयारी कराने व डिग्री कोर्स के साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में रूचि जगाने सात वर्षा से निरंतर प्रतिभा खोज परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

छात्र युवा मंच के तत्वावधान में ग्राम डुड़िया में ‌ रविवार को सुबह 11 बजे से मंगल भवन चौक में रखा गया है।
जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा प्रभारी यशवंत कुमार टंडन,अनमोल टंडन,प्रियांचल टंडन, हेमंत कुमार टंडन, दामिनी टंडन, दीपिका देशलहरे, निकिता देशलहरे उपस्थित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *