
बालोदcg24 आजतक
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा और अरौद के गौठान का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने गौठान परिसर में चल रहे आजीविका संवर्धन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम चरोटा के गौठान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। गौठान परिसर में डेयरी व्यवसाय और मुर्गीपालन हेतु भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने गौठान परिसर में स्वसहायता समूह के माध्यम से सब्जियाॅ उत्पादन हेतु कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्राम अरौद के गौठान परिसर में मुर्गीपालन और डेयरी व्यवसाय के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने वहाॅ मछली पालन के लिए डबरी निर्माण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत बालोद के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वसहायता समूह के सदस्य आदि उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904