बालोद cg24 आजतक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण का माॅकड्रिल की तैयारी हेतु आज जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में कल 08 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण हेतु माॅकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माॅकड्रिल हेतु शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीपारा बालोद, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला अछोली और जेएलएम इंग्लिश मीडियम स्कूल गुण्डरदेही को सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के माॅकड्रिल के लिए प्रत्येेक सेंटर में 25-25 हेल्थ केयर स्टाॅफ का चयन किया गया है। माॅकड्रिल का समय प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।
डाॅ. सोनी ने बताया कि माॅकड्रिल के दौरान कोल्ड चेन प्रबंधन, वैक्सीन की आपूर्ति, भण्डारण और लाॅजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुॅचे हितग्राहियों का प्रवेश, पंजीयन, टीकाकरण व आॅब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों का अवलोकन किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण हेतु बनाए गए कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ऐ के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904