cg24 आजतक
बालोद :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एक दिवसीय अल्प प्रवास पर बालोत पहुंचे कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं जन सहयोग से जिले का राजीव भवन एक 1 वर्ष में बनकर तैयार होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्पित भाव से सहयोग करें। भाजपा की 15 साल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया। आज प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। 2 वर्ष में अनेक जनहित के कार्य हुए हैं। गोधन न्याय योजना देश की पहली योजना है। कुछ दिनों से भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि प्रदेश सरकार धान नहीं खरीद रही है। सरकार ने आज तक 15लाख किसानों का 62 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राजीव भवन निर्माण हेतु अंशदान दे तथा जन सहयोग भी कराए। बालोद में राजीव भवन निर्माण हेतु सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई है कार्य शीघ्र प्रारंभ करें भवन एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यकर्ता बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर एवं विधायक संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, भैया राम सिन्हा, कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, धीरज उपाध्याय, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव, पियूष सोनी, केशव शर्मा, अनिल लोढ़ा, हसीना बेगम, रीता सोनी, चंद्रहास देवांगन, नूरउल्ला खान, कुलदीप यादव, चमेली साहू, अशोक बाबेस्वर, भोजराम साहू, क्रांतिभूषण साहू, विनोद बंटी शर्मा, शंभू साहू, संगीता नायर, मिथिलेश मुरेठी, रतीराम कोसमा, संजय चंद्राकर, केदार देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904