Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जिले में चार पक्षियों की अचानक मौत के संबंध में ली बैठक, जाॅच हेतु सैम्पल रायपुर लैब भेजा गया


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में चार पक्षियों की अचानक मौत की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया और पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय निकाय, राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लेकर उक्त पक्षियों की अचानक मौत की घटना के संबंध में जानकारी ली। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि ग्राम पोण्डी में मृत पाए गए पक्षियों की मौत के कारणों की जाॅच हेतु सैम्पल रायपुर भेजा गया है, जिसे वहाॅ से भोपाल के लैब में भेजा जाएगा। भोपाल के लैब में सैम्पल जाॅच पश्चात् पक्षियों की मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पक्षियों की मौत के कारणों के संबंध में किसी प्रकार का अनुमान लगाया जाना उचित नहीं होगा।
कलेक्टर महोबे ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जिले में शासकीय योजनाओं के तह्त संचालित पोल्ट्री फार्म और निजी पोल्ट्री फार्म की जानकारी विकासखण्डवार ली। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों में संचालित पोल्ट्री फार्म की सतत् निगरानी करें व नियमित रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। बैठक में अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ.आर.एस.मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *