google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर विकास की मांगों व कुछ प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति वही रोजगार पर फंसा पेंच,प्रशासन के समझाइस बाद रेलवे लाइन से हटे नगरवासी

दल्ली राजहरा cg24 आजतक :-आज बीएसपी के सीजीएम कांफ्रेस हाल में पूर्व मांग जिसमे नगर विकास, रोजगार मुआवजा राशि के सम्बंध में 12 बजे बैठक हुआ एसडीएम , तहसीलदार , सीएसपी, सीजीएम, व बीएसपी के अधिकारियों नगर पालिका के सीएमओ व राजस्व प्रभारी के बीच बैठक हुआ जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ,वार्ड नम्बर 12 पार्षद यंगेश देवांगन व पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल उपस्थित थे ।

सहमति बनी :- बैठक में नगर विकास के विभीन्न मुद्दों पर बात हुआ जिसमें बीएसपी के हॉस्पिटल में जैसे बीएसपी के वर्करो का इलाज मुफ्त में होता है उसी तरह से दल्ली राजहरा नगर के सभी नागरिकों का इलाज भी मुफ्त में बीएसपी के हॉस्पिटल में होगा , चार प्रमुख चौक में CCTV कैमरा व ट्राफिक सिंग्नल की व्यवस्था बीएसपी के द्वारा किया जाएगा जिसमे पुलिस विभाग द्वारा हर चौक में एक ट्राफिक सिपाही की मौजूदगी रहेगी ,बाईपास सड़क के लिए 10 करोड़ 50 लाख का राशि स्वीकृत हो चुका है बाकी का कार्य बहुत तेजी से कराने पर सहमति हुआ,मुख्य मार्ग डड़सेना पुलिया से राजहरा बंकर जाने वाली बीएसपी के कच्ची मार्ग को डामरीकरण पक्का सड़क बनाने का कार्य जनवरी माह 2020 से चालू किये जाने पर बीएसपी के सीजीएम के द्वारा सहमति बना

सहमति नही बन पाया :-रावघाट रेलवे लाइन से प्रभावित 36 दुकानदारो की मांग पर सहमति नही बन पाई उसी तरह दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पर भी सहमति नही बन पाई मात्र 14 लोगो को ही बीएसपी के नाला सफाई के ठेका कार्य मे व 14 लोगो को नगर पालिका में रोजगार दिलाने की बात हुई जिससे संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका के द्वारा विरोध किया गया उनके द्वारा कहा गया कि दल्ली राजहरा नगर में हजारों लोग बेरोजगार है उन सब को रोजगार चाहिए जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गरेंटी योजना के द्वारा रोजगार दिया जा रहा है उसी प्रकार दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार सभी लोगो को रोजगार दिलाया जाए बीएसपी के सीजीएम ने सहमति नही दिया जिससे नराज होकर संतोष देवांगन व उनके सभी साथी बैठक का बाहिष्कार कर कांफ्रेंस हाल से बाहर चले गए व बाहर जाने के बाद आधा घण्टे तक माइंस आफिस गेट को जाम कर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ जमकर बीएसपी के खिलाफ नारेबाजी किया गया
वार्ड नम्बर 10 व 19 के बीच रेलवे अंदर ब्रिज ( गाडर पुल) के ऊपर चढ़कर रेल ट्रैक पर बैठ गए 2 बजे से लेकर 5,30 बजे तक रेल ट्रैक पर बैठे थे उस दरमियान बीएसपी की ओर से व रेलवे की ओर से कोई भी रेल गाड़ी (मालगाड़ी)आयरन ओर भर कर नही आया बीएसपी के क्रेसिंग प्लांट पर ही लोड बैगन खडा रहा समय 5,40 को एसडीएम के साथ तहसीलदार,आये व रेलवे ट्रेक पर बैठे हम सभी लोगो से बात हुआ कि कलेक्टर से मिल कर अपना बात रखे इस तरह का रेल ट्रैक में बैठना गलत है अगर मालगाड़ी आ गई होती व आप लोग उसे रोक दिए होते तो आप सभी के ऊपर कार्यवाही करना पड़ता इस लिए कल कलेक्टर से मिलकर अपना बात रखे कलेक्टर आदेश करे तो कुछ और रोजगार दिलाने सम्भव हो सकता है एसडीएम के इस बात को मानते हुए सभी ने रेल ट्रैक पर से नीचे सड़क पर आ गए व संतोष देवांगन के द्वारा सभी से कहा गया कि कल कलेक्टर से मिलने जाना है मिल कर बात करेंगे हमारा मांग पूरा हुआ तो ठीक नही तो दिनांक 09/01/2021 को मेरे द्वारा वीरनारायण सिंग चौक में फिर से आमरण अनशन किया जाने की घोषणा किया गया अब देखना ये है कि दल्ली राजहरा नगर जो पूर्व में लगभग 10 मजदूरों को रोजगार दिलाने वाला नगर दल्ली राजहरा आज वर्तमान के समय मे मात्र एक हजार लोगों को रोजगार दिला पाता है कि नही
संतोष देवांगन ने आगे कहा कि पूर्व में बीएसपी के खदानों में चलने वाली गाड़ियों में परिचालक का होना अनिवार्य होता था लेकिन जब से बीएसपी खुद का टिप्पर खरीद कर खदानों के परिवहन कार्य किया गया तब से परिचालक की वयवस्था बन्द कर दिया जिससे लगभग 400 लोग बेरोजगार हो गए उसी तरह से पहले टिप्पर से परिवहन कार्य खदान से बंकर तक किया जाता था जिसमे 10 टन तक माल भरा जाता था लेकिन अब हाइवा वाहन का उपयोग किया जा रहा है जिसे 15 टन भर कर एक वाहन में परिवहन कार्य किया जा रहा है जिससे 50 प्रतिशत अधिक कार्य लिया जा रहा है जिससे भी लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।
चाहे जो भी हो दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाने हेतु संघर्स जारी रहेगा चाहे जिस स्तर से आंदोलन करना पड़े करते रहेंगे जब तक मांग पूरा न हो तब तक मांग करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *