google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

युवा कांग्रेस द्वारा शहीद किसानों को श्रद्धांजलि व 3 काले कृषि कानून जल्द वापिस लेने की मांग

cg24 आजतक

आज दिनांक 8/01/2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहरा स्थित जैन भवन चौक में काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत 57 शहीद किसानों को मोमबत्ती जला कर व मौंधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर केंद्र की मुखबधिर एवम अहँकारि सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजहरा पालिका अध्यक्ष शिबू नायर उपस्थित थे ।
युवाओं में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस हरीश साहू , भरत देवांगन ,परितोष हंसपाल,हर्ष रामटेके ,प्रदीप बबलू ,रामु शर्मा ,पप्पू पंजवानी ,रमेश भगत ,सलमान खान ,कान्हा टांक, राजू चौधरी ,दिनेश यादव,डोमेन्द्र साहसी ,आदित्य चौधरी, अदिभ भगत ,शैलेन्द्र बोरकर,अमन मेश्राम ,हेमंत पटेल ,अशोक श्रीवास्तव ,चेतन कुंजाम ,अमन पिपरे,रंजीत बघेल, अजय यादव,देवा पिपरे,हरीश कनोजिया ,सिद्दार्थ,आकाश , निहाल ,खिलेंद्र ,अमन शर्मा ,मृनाल बांदे,दीपक सिंघनिया,लकी ठाकुर
ने शामिल हो कर काले कानून के विरोध में नारे लगाए व अन्नदाताओं की मांग सुनने की गुहार लगाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *