आप नेताओ ने नगर के मामलों पर बीएसपी प्रबंधन के साथ सांसद मोहन मंडावी से भी सवाल उठाए है। व उनको भी घेरा है।
आप नेता संतोष देवांगन के नेतृत्व में अन्य साथियों की उपस्थिति में देर शाम पुतला जलाया गया मौके पर उपस्थित पुलिस ने पानी डालकर जलते पुतले को अपने कब्जे में लिया

Cg24 आजतक :- दल्ली राजहरा मेंं इन दिनों नगर विकास व नगर हित को लेकर कुुछ मांगो को लेकर गर्माहट बना हुआ है। आये दिन आंदोलन,धरना,व रेल रोको व सड़क जाम जैसे कार्यक्रम कीये जा रहे है। वही आज बीएसपी प्रबंधन की कार्यवाही को लेकर आज क्षेत्रीय सांसद को भी आड़े हाथों लेते हुए आज नगर के वीर नारायण सिंह चौक में प्रबंधन का पुतला फूंक दिया गया आप नेता संतोष देवांगन ने इस मामले पर कुछ बातों को रखते हुए कहा कि डेम साईड बस्ती तोड़ने का नोटिस बार बार दिया जा रहा है व आज से 2 माह पूर्व डेम साइड बस्ती समीप बन रहे अनेको लोगो का निर्माणाधीन घरो को बीएसपी के JCB से बल पूर्वक तोड़ा गया ।
क्या डेम साइड बस्ती में ही अवैध निर्माण चल रहा था ?
नगर के ह्रदय स्थल जैन भवन चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में जहाँ कोषालय हेतु भूमि चयनित है। उस भूमि से लगा हुआ करोड़ो रूपये की जमीन पर भाजपा अपना कार्यालय हेतु अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जो वर्तमान में निर्माणाधीन है क्या ये अवैध कब्जा नही है ? बीएसपी केेंद्र सरकार के आधीन है व कांकेर लोक सभा क्षेत्र का सांसद भाजपा से है केंद्र में भी भाजपा का सरकार है क्या बीएसपी अधिकारी के द्वारा भाजपा सांसद के इशारे पर भाजपा कार्यलय के नाम से अवैध कब्जा करने दिया जा रहा है डेम साईड बस्ती में बन रहे गरीबो का घर अवैध व बीच मार्केट क्षेत्र करोड़ो की जमीन पर भाजपा के नेताओ द्वारा भाजपा कार्यालय के नाम से अवैध निर्माण (कब्जा) करना वैध ?
क्या हो रहा है सांसद जी ?
क्या हो रहा है बीएसपी ,सीजीएम तपन सूत्रधार जी ?
है आपके पास इस सवाल का जवाब तो जरूर दे।
कांकेर लोक सभा क्षेत्र के सांसद नीद से जागो दल्ली राजहरा का एक पार्षद(नगर पालिका उपाध्यक्ष) नगर के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग हेतु संघर्स कर रहा है तो आप क्यो चुप बैठे हो आपको तो 14 हजार मत मीले है हमारे नगर से जो आज तक किसी को भी नही मिला जिससे ही आप सांसद बन पाए हो तो दल्ली राजहरा नगर के बेरोजगारों की समस्या आपको दिखाई देता क्यो नही ?
अवैध कब्जा करे आपके संगठन वाले और आप घर तोड़वाओ गरीबो का क्या यही है अच्छे दिन ?
जरा अपने प्रधानमंत्री से पूछ के बताओ कि हमारे दल्ली राजहरा नगर का अच्छे दिन आएगा की इसी प्रकार हम लोग संघर्ष करते रहेंगे?


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904