google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बगैर लाईसेंस का चल रहा है गोरख धंधा


सी.जी.24 आजतक बोधन भट्ट की रिपोर्ट – जिला मुख्यालय व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सुदखोरी का गोरख धंधा बड़े जोरों से चल रहा है और इन सुदखारों का हौसला इस कदर बुलंद होते जा रहा है कि पीड़ित किसान खुलकर इन लागों के खिलाफ नजदीकी थानों में शिकायत दर्ज नहीं करा रहे हैं। पर हमारे संवाददाता बोधन भट्ट से पीड़ित किसानों को न्याल दिलाने के लिये मुहिम छेड़ी है जिस पर सभी किसान इनका साथ दे रहे हैं। मामला है। भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच मधु चैक शाखा बालोद का । उस बैंक का सुरक्षागार्ड ओंकार गिरी पिता मानदेव गिरी उम्र 60 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड क्रिश्चन काॅलेज भिलाई जिला दुर्ग का निवासी व कसीमुद्दीन जरदार (गोरे) उम्र 57वर्ष पता गंगासागर तालाब वार्ड क्र. 14 बाालोद निवासी अपनी पत्नि कमरून निशा उम्र 40 वर्ष के नाम से उन किसानों से 100 रू0 के दो कोरे स्टॅाम्प पेपर पर दस्तखत करवाकर रखते हैं और किसानों को 40 से 50 हजार रू0 देकर उनसे 02 माह में 1.20-1.50-2.50 लाख रू0 तक की पैसे की मांग करते हैं। और नहीं देने पर उन भोले-भाले आदिवासी किसानों की जमीन को रजिस्ट्री कराने की धमकी देते हैं। रजिस्ट्री नहीं कराने पर उनका जमीन हथिया ली जाती है। यह गोरखध्ंधा कई वर्षों से चला आ रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसानों ने अपनी आपबीती हमारे संवाददाता को बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *