अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने की तैयारी
Cg24 आजतक
दल्ली राजहरा :-प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं धान खरीदी में हो रही अनियमितता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले के डौंडीलोहारा , बालोद एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्रों में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में किसान एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागडे ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में हो रही अव्यवस्था , प्रशासनिक कुप्रबंधन एवं बारदानों की कमी से हताश किसानों को ना सिर्फ तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि आर्थिक नुकसान भी हो रहा है । अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मालती जोशी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में होने वाले धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के किसान एवं कार्यकर्ता शामिल हों इस हेतु लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े बालोद जिला अध्यक्ष मालती जोशी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, असवन बारले, हितेश डोंगरे, राकेश जोशी, महेंद्र पिपरे , पूर्व जिलाध्यक्ष बालचंद टंडन, नरेंद्र सोनवानी ,राजेंद्र कानेकर, डेविड बारले ,मातरम दास कोसरे , केवल चतुर्वेदी, सेवक महिपाल, जयलाल मालेकर ,हेमंत मारकंडे, मीना मांडले ,लक्ष्मी मधुकर ,वीणा सर्वे, मीना बारले ,आदित्य पिपरे ,वासुदेव मारकंडे, डिगेश्वरी केशवबंधु ,नारायण टेके, राकेश कोसरे, अमित बंजारे, राजेशकांबले,भीषम टंडन, रमेश गुर्जर, घोण्डुल कोर्सेवाड़ा ,अशोक गायकवाड, शांति मंडले, वेद टंडन, अजीत रात्रे, युवराज मारकंडे, मेघनाथ कुंभकार ,आनंद तोरले ने डौंडीलोहारा गुंडरदेही एवं गुरुर में हो रहे विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904