google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास में स्थित भाजपा कार्यालय का युवक कांग्रेसियों ने किया घेराव,ताली व थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी राजनीतिक विरोध में सारी मर्यादा भूलकर प्रधानमंत्री के खिलाफ स्तरहीन नारेबाजी की

बालोद- विगत कुछ दिनों से किसान विरोधी काला कानून वापिस लेने की मांग को लेकर देश का किसान आंदोलनरत है। मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार किसानो के समर्थन में किसान विरोधी काला कानून वापिस लेने की मांग को लेकर बालोद जिला युवा कांग्रेस ने काग्रेस भवन से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय व भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास का घेराव कर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।भाजपा कार्यलय के सामने बेरिगेट्स व स्टॉपर को हटाकर युवा काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय के सामने केंद्र की सरकार के खिलाफ व नीम की पत्ती कड़वा है नरेंद्र मोदी ,,,, के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रशांत बोकडे एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नुरुल्ला खान ने किया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नुरुल्ला खान ने बताया कि किसान विरोधी काला कानून वापिस लेने की माँग को लेकर आज ये प्रदर्शन किया गया।

नरेंद्र मोदी की दोगली नीति से भाजपा कार्यलय का किया धेराव

प्रदेश सचिव प्रशांत बोकडे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की दोगली नीति के चलते आज भाजपा कार्यलय का धेराव करने आए थे। किसान आज धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को उचित मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाने एवं छत्तीसगढ़ से ज़्यादा से ज़्यादा की संख्या में धान खरीदी की मांग को लेकर रैली निकाली गई एवं प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकड़े( प्रदेश सचिव), जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरूला खान, दीक्षा पांडेय जी(प्रभारी युवा कांग्रेस बालोद, विनोद शर्मा बंटी , नरेंद्र देशलहरा बालोद विधानसभा अध्यक्ष, मनीष सेन शहर अध्यक्ष दल्ली राजहरा, चन्दन ग्वाल ग्रामीण,भरत देवांगन, कुलदीप यादव, यशवंत, आदित्य दुबे, दिनेश्वर,डोमेन्द्र साहसी,कमलेश टांक, जितेंद्र पांडेय, असद खान, सलमान खान, आदित्य चौधरी, विद्या यादव ,सुहैल खान, दमेश्वर देशमुख,परितोष हंसपाल, शुभम गुप्ता,विजय चंद्राकर, डोमेन्द्र पाटिल, फिरोज आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। दौरान एसडीएम रामसिंग ठाकुर,तहसीलदार रश्मि वर्मा सहित बड़ी सख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *