
cg24 आजतक
स्व.तीजो बाई राजमल जैन की स्मृति में तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा द्वारा स्थानीय इनडोर स्टेडियम में दिनांक 7 /01/ 2021 से 12 /01/ 2021 तक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अंचल के 12 टीम डबल्स के लिए 24 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें अनुज सिंहा एवं अंकुश लोढ़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे 7100 /-रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गयी इसी कड़ी में श्रीलोढ़ा एवं शिखर लोढ़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसे 5100 /-रुपए का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता का प्रारंभ दिनांक 7 /01/2021 को शाम 6:00 बजे नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा किया गया एवं समापन समारोह का शुरुआत राष्ट्रगान तथा फाइनल मैच से हुआ। मुख्य अतिथि आदरणीय श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन रही परंतु वह अपरिहार्य कारणवश नहीं पहुंच सकी। उनके स्थान पर मुख्य अतिथि के रुप में युवा कांग्रेस नेता जतिन भेड़िया अपनी उपस्थिति दिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल लोढ़ा सदस्य स्व. तीजो बाई राजमल जैन रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट डौंडीलोहारा तथा श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार देवांगन द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुत ही रोचक रही एवं इस स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट में सुविधा हेतु सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, पानी व्यवस्था एवं परिसर की साफ-सफाई की ओर अतिथियों का ध्यान आकर्षित कराया।
विशिष्ट अतिथि श्री अनिल लोढ़ा द्वारा स्टेडियम परिसर को सर्व सुविधा युक्त बनाने हेतु मंत्री के प्रतिनिधि को त्वरित पूर्ण करने हेतु निवेदन किया तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं भविष्य में इससे बड़ा प्रतियोगिता आयोजन करने हेतु सहयोग देने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने पानी एवं मूलभूत सुविधाओं को जल्द निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया ।
मुख्य अतिथि जतिन भेड़िया ने बैडमिंटन कोर्ट को सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट बदलने हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। तथा इसे जल्द पूरा करने हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वास्त किया ।
संपूर्ण प्रतियोगिता को सफल बनाने में बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार देवांगन,सचिव आशीष बाफना कोषाध्यक्ष हर्षित लोढ़ा (मोनू ) कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुलदीप, बलराज गौर , सौरभ शर्मा, अनुज सिंहा, श्रीलोढ़ा, शिखर लोढ़ा, महेश कोलियारे, संदीप जैन, ऋषि लोढ़ा, जयकरण लोढ़ा, लकी भंसाली, सौरभ डोशी, प्रतिक लोढ़ा, दिलीप भंसाली, अंकुश लोढ़ा, वैभव जोशी, जितेंद्र नेताम, सोमी लोढ़ा आदि का सराहनीय योगदान रहा। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आशीष जायसवाल, मुकेश राजपूत, हेमंत सांखला,एवं दिनेश जैन ने अपना योगदान दिये।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904