सहायक शिक्षक के पदोन्नति के लिए करीब 30 हजार पद है रिक्त
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू,संयोजक बीरबल देशमुख, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू ,विजय पटेल,नरेन्द्र साहू,अविनाश साहू,बृजमोहन मनिकपुरी, रूपेश देशमुख, परमानंद साहू,नागेंद्र सिन्हा, रमेश साहू,प्रकाश देशमुख, खेमन साहू,रोशन साहू, श्रीमती बसंती पीकेश्वर, लक्ष्मी गंजीर, मालती यादव, अनुसुइया यादव, श्याम लाल साहू, देवकी ठाकुर ,तुलसी साहू,गायत्री साहू,निशा साहू, दिनेश कुमार धरमगुड़े, केशव देशलहरे, रविन्द्र नाथ योगी, हेमंत साहू , अल्पना तिवारी ने बताया कि क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज का लाभ देने के विषय पर सरकार शीघ्र निर्णय लेवे।
सहायक शिक्षको के लिए क्रमोन्नति का नियम है, जबकि शिक्षक व व्याख्याता के लिए समयमान 10 वर्ष की सेवा पश्चात नियम है, अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर एल बी शिक्षक संवर्ग को उच्च स्तर (पद) क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाना चाहिए, जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति वेतनमान लागू किये जाने का उल्लेख है।
सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 22 हजार पद व शिक्षक के 08 हजार कुल 30 हजार पदों पर सहायक शिक्षको की पदोन्नति हो सकती है, प्रधान पाठक पूर्व मा शाला के 6 हजार व व्याख्याता के 10 हजार पद कुल 16 हजार पद में शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति की जा सकती है। प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु नियम निर्धारित है। प्रदेश में ही अन्य विभाग में पदोन्नति जारी है, अतः शिक्षा विभाग में भी एल बी शिक्षक संवर्ग को शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति किया जावे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को वेतन सुधार करने के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत व्याख्याता – शिक्षक के वेतन अंतर के अनुपात में शिक्षक – सहायक शिक्षक के वेतन अंतर का सुधार कर निर्धारण किया जावे।
क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति व लंबित महंगाई भत्ता किसी वर्ग विशेष की मांग नही है, ये मांग समस्त शिक्षक संवर्ग के लिए है और सभी को लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू ने बताया है कि एल बी संवर्ग के शिक्षको की भी सभी पदों पर पदोन्नति नियमित शिक्षको के साथ ही हो, ऐसा प्रयास किया जाएगा साथ – साथ क्रमोन्नति व वेतन विसंगति के विषय को रणनीति बनाकर कार्य किया जायेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904