रायपुर cg24 आजतक
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904