प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में 100-100 हितग्राहियों को सेवा दी जाएगी।जिले को राज्य से कोविसील्ड वैक्सीन 7670 डोज आज प्राप्त हो जाएगी।
बालोद cg24 आजतक
जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के.सोनी ने बताया कि जिले के 03 संस्थाओं को टीकाकरण केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में शासन द्वारा प्रेषित मार्गदर्शिका के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी माॅनिटरिंग कोविड-19 टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ भूमिका वर्मा द्वारा सतत् रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले को राज्य से कोविसील्ड वैक्सीन 7670 डोज आज प्राप्त हो जाएगी। जिसका रखरखाव जिला कोल्ड चेन सेन्टर बालोद में सुरक्षित रखा जाएगा। तद्उपरांत इसका वितरण टीकाकरण केन्द्रों को नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन टीकाकरण केन्द्रों में प्राथमिक तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं (शासकीय एवं निजी) तथा इनसे जुडे़ मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में 100-100 हितग्राहियों को सेवा दी जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904