Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर आज भी डटे हुए है। हड़ताल पर 25 को सीएम निवास का घेराव तो 26 को आमरण अनशन करेंगे

Cg24 आजतक

बालोद-पंचायत सचिव संघ बालोद के समस्त सचिव अपने एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि के समाप्ति पश्चात शासकीय करण करने के संबंध में 26 दिसबर 2020 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पंचायत सचिवों ने 26 जनवरी को रायपुर के बुडा तलाब में धरना प्रदर्शन स्थल में गणतंत्र दिवस को ध्वजारोहण कर आमरण अनशन करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दी हैं। सचिव के क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन भी हैं लेकिन शासन प्रशासन द्वारा अभी तक पंचायत सचिव के मांग के संबंध में विचार नहीं किया गया है। इससे क्षुब्ध होकर पंचायत सचिव अपने धरना प्रदर्शन को और अधिक उग्र रूप देने का निर्णय लिया गया हैं। मांग पर विचार नहीं करने कि स्थिति में सचिव 20 जनवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे एवं 21 से 24 जनवरी तक बूढ़ातालाब रायपुर में सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे और 25 जनवरी को सीएम हाऊस का घेराव किया जायेगा, इसके बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार हमारी मांग पर विचार नहीं करती हैं तो दिनांक 26 जनवरी को बूढ़ातालाब रायपुर के धरना प्रदर्शन स्थल में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कर आमरण अनशन किया जाएगा। धरना स्थल में पंचायत सचिव सध के 5 सदस्य और रोजगार सहायक सध के 5 सदस्य क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *