Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना का टीकाकरण शुरू,भाजपाइयों ने जताया मोदी जी का आभार

cg24 आजतक

अर्जुंदा वैश्विक संक्रमण करो ना के टीकाकरण का अंततः शनिवार को देश के सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ कर दिया। जिसके बाद पूरे देश में टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आरम्भ कर दिया गया। नगर अर्जुंदा के भाजपा नेताओं ने टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर वहां का जायजा लिया व डॉ श्रीमती खान से मुलाकात की जिस पर उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 100 लोग को टीका लगाया जाएगा।जिसमें स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र मेंकाम करने वालो को टीका लगाया जाएगा ।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले हमारे वैज्ञानिकों और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से आज पूरे देश को कोरोना के टीका के रूप में संजीवनी प्राप्त हो चुकी है जिसके लिए आज पूरा देश टीका के निर्माण में लगे वैज्ञानिकों,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन क प्रति आभारी है।
मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन ने टीकाकरण आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुवे इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।
महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने कहा कि देश के मजबूत निर्णय क्षमता के धनी नेतृत्वकर्ता ने जिस गति के साथ इस दिशा में काम करने की छूट वैज्ञानिकों को दी वह अभूतपूर्व है।वैज्ञानिकों ने देश के भरोसे को और मजबूत किया है।आज विश्व के अन्य देश हमारे देश से वैक्सीन की मांग कर रहे है।जो हम सबको गर्व का विषय है।कहीं ना कहीं ग्लोबल स्तर पर यह क्षण भारत के साख को और भी मजबूत करेगा। गुप्ता ने देश के समस्त सांसदों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने निधि और अपने वेतन को वैक्सीन निर्माण के लिए समर्पित किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,मण्डल अध्यक्ष प्रणेश जैन,महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता,पार्षद चंद्रहास देवांगन, ओसाभ यादव, थीनेश्वरी सोनकर,प्रकाश शर्मा, राहुल साहू,मनीष ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *