
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के सदस्य जिला संगठक चंद्रशेखर पवार व वालंटियर राकेश सोनटेके ने नवनियुक्त राज्य सचिव प्रदीप साहु से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दिये, एवं बालोद जिले में संचालित रेड क्रॉस की गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आगामी दिनों में प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षण शिविर रखने के लिए निवेदन किया। रेडक्रास शाखा बालोंद द्वारा लगातार कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार के साथ मास्क और साबुन का वितरण पूरे जिले में किया जा रहा है। आगामी समय में सेंट जॉन एंबुलेंस प्रमाण पत्र की परीक्षा भी बालोद जिले में आयोजित करने हेतु मांग पत्र दिया गया।कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क का महत्व समझाने हेतु 1500 मास्क राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य सचिव के हाथो बालोद जिला को प्राप्त हुआ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904