Cg24 आजतक न्यूज़
खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने नगर प्रशासक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर खदान मजदूर संघ राजहरा शाखा के नामित सदस्यों के अलग होने की जानकारी दी। आगे महामंत्री एम पी सिंग ने कहा कि
राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता से खदान मजदूर संघ भिलाई के
राजहरा शाखा द्वारा नामित व्यक्तियों को संघ द्वारा हटा लिया गया है। महामंत्री ने आगे कहा कि
राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता में
प्रबंधन के कहने पर संघ द्वारा दो सदस्यों को नामित किया गया था। उक्त नामित सदस्यों द्वारा संघ
को यह जानकारी मिली है कि प्रबंधन द्वारा बनाये गए तोडू-फोडू दस्ता द्वारा किये जा रहे कार्यों की किसी भी तरह
की जानकारी संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को नहीं दी जाती है। संघ को भी उक्त दस्ते द्वारा की जाने वाले किसी भी कार्य की जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसे में संघ द्वारा नामित व्यक्तियों को इस तोड़ू फोड़ू
दस्ते में रखने का कोई औचित्य संघ को नहीं दीखता है। अतएव संध इस तोडू फोडू दस्ते हेतु दिये गये
नामित अपने दोनों सदस्यों O.P Soni एवं Vinod Kumar Arde का नाम इस तोड़-फोड़,
दस्ते से वापस लेता है। आज से संघ के उक्त दोनों सदस्यों का तोडू-फोडू दस्ते के किसी भी कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। और तोड़ू फोड़ू दस्ते द्वारा किये जा रहे तोड़ फोड़ पर संघ का किसी भी तरह का लेना देना नहीं है। संघ का मानना है कि राजहरा खदान समूह द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ में शासन प्रशासन के गाइडलाइन का पालन होना चाहिए और बिना किसी विभागीय नोटिस और सूचना के किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। क्योंकि पुरा राजहरा नगर ही बीएसपी और रेलवे की जमीन पर बसा हुआ है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904