
cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में कल अयोध्या में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर के लिए जनमानस से निधि समर्पण हेतु निधि समर्पण शोभायात्रा का आयोजन बड़े मंदिर राम जानकी से निकल कर दिनांक 18 जनवरी समय 11बजे किया गया है ।
शोभा यात्रा गुंडरदेही स्थित राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सहाड़ा चौक होते हुए बस स्टैंड से धमतरी चौक में सभा पहुंचेगी जहां सभा का आयोजन किया गया है ।सभा में जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी उपस्थित रहेंगे ।तत्पश्चात शोभायात्रा दैनिक हटरी में पहुंचकर समाप्त होगी। कार्यक्रम संयोजक सौरभ चोपड़ा ने बताया कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर से स्थानीय लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए उनसे यथा संभव सहयोग लेकर भगवान राम के चरणों में निधि अर्पित की जाएगी ,जिससे भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। निधि समर्पण के लिए बुक का वितरण किया जाएगा और जनता से रसीद देकर ही सहयोग लिया जाएगा साथ ही सौरभ चोपड़ा ने आमजन से अपील की बिना रसीद के किसी को निधि प्रदान ना करें। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्मालंबियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील समिति द्वारा की गई है। कार्यक्रम के संरक्षक केशव साहू दुष्यंत सोनवानी सेवक महिपाल थान सिंह मंडावी कोमल सोनकर सतीश महोबिया हेमंत सोनकर कुलदीप साहू जीवन सोनकर कार्यक्रम संयोजक सौरव चोपड़ा कार्यक्रम के सह संयोजक मयंक अग्रवाल देवा सोनकर समिति सदस्य चंदन यादव शेखर यादव सूरज यादव आकाश महोबिया तेज प्रताप साहू कुलेश्वर साहू हरीश निषाद संतोष नेताम टीकाराम निषाद शंकर यादव विजय सोनकर धर्मेंद्रसाहू रवि देवांगन संतोष नेताम मंगलू देवांगन साकेत साहू मोहित सिन्हा बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहेंगे

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904