Cg24 आजतक
बालोद-बालोद जिला के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी के कमलेश साहू द्वारा 35 वर्षीय महिला को पिछले एक वर्ष से अश्लील हरकत,छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आई हैं, प्रार्थिया ने 17 जनवरी को अर्जुन्दा थाना पहुँचकर कमलेश साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज किया हैं, पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कमलेश साहू के खिलाफ धारा भादवि 354 क, 354 आईपीसी 294,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं।पुलिस ने बताया कि कुरदी निवासी प्रार्थिया 35 वर्षीय महिला की पड़ोसी कमलेश साहू 40 वर्ष पिछले एक वर्ष से 24 दिसबर 2019 से लगातार जब भी महिला को देखता था उसके साथ अश्लील और गंदी गंदी बाते करके गलत काम करने की बात करता था।जिसके बारे में महिला के धर वाले और गांव के मुखिया को बताई थी।जिसके बाद धर वाले और गांव मुखिया द्वारा कमलेश साहू को समझाया था।लेकिन उसके बाद भी लगातार अश्लील और गंदी बाते करता था ।
महिला के साथ लगातार करता था छेड़खानी
16 जनवरी की शाम को महिला के धर में मेहमान आने के कारण चाय नास्ता बना रही थी।इसी दौरान वह मिट्टी के कंकड़ को किसी ने छत की तरफ से फेकने पर किचन की ओर आने से महिला धर के बाहर निकल कर देखी तो कमलेश साहू धर के सामने खड़ा था,इस दौरान महिला को देखकर अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करने की नीयत से महिला की हाथ पकड़ लिया।महिला द्वारा विरोध करने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया,इस दौरान महिला के धर में आए हुए मेहमानों व उसके पति ने देखा और सुने हैं।उक्त धटना के सबंध में महिला अपनी पति के साथ अर्जुन्दा थाना पहुचकर कमलेश साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज किया हैं।रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन्दा पुलिस ने कमलेश साहू के खिलाफ 354,354 क,294,506 के तहत मामला दर्ज किया हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904