Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने डिप्टी रेंजर के के मिश्रा द्वारा आरा मिलो व लकड़ी कोचियों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

वन मंत्री मोहम्मद अकबर को डिप्टी रेंजर पर कड़ी कार्यवाही करने सौपा ज्ञापन-

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गूण्डरदेही जिले के गुण्डरदेही वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर केके मिश्रा द्वारा आरा मिलो एवं लकड़ी कोचियों से की जा रही लगातार अवैध वसूली के खिलाफ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमन्त साहू ने मोर्चा खोल दिया हैं। डिप्टी रेंजर केके मिश्रा द्वारा आरा मिलो के संचालको एवं लकड़ी कोचियों को डरा धमकाकर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए अनाप शनाप उगाही किये जाने की लिखित शिकायत श्रीमती सुचित्रा हेमन्त साहू ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से की हैं। गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमन्त साहू ने अपने लिखित शिकायत पत्र में बताया हैं कि डिप्टी रेंजर केके मिश्रा द्वारा द्वारा गुण्डरदेही जनपद पंचायत अंतर्गत गावों में बढ़ई, कोचियों के घर जा-जाकर लायसेंस के नाम से डराकर व रौब दिखाकर अवैध उगाही की जा रही हैं। इससे पूर्व नही डिप्टी रेंजर मिश्रा की कई शिकायते सामने आई हैं। शिकायत में आगे बताया गया हैं कि लकड़ी कोचियों से अवैध उगाही कर डिप्टी रेंजर मिश्रा उन्हें संरक्षण देते हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू ने बताया कि उक्त सभी शिक़ायत उन्हें व्यक्तिगत प्राप्त हुई हैं। डिप्टी रेंजर केके मिश्रा के कार्यकाल में क्षेत्र में पेड़ो की कटाई भी जोरो पर है। प्रतिबंधित लकड़ियों को बेधड़क काटा जा रहा हैं। जिसमें पुरा सरक्षण डिप्टी रेंजर केके मिश्रा का है। उक्त विषय में प्रशासन के साथ सरकार व विभाग की छवि भी खराब हो रही हैं। श्रीमती सुचित्रा साहू ने शिकायत में आगे बताया हैं कि अवैध कटाई को संरक्षण देने व जनपद की सामान्य सभा में चाही गई जानकारी अभी तक डिप्टी रेंजर केके मिश्रा द्वारा उपलब्ध नही कराई गई हैं। श्रीमती साहू डिप्टी रेंजर के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने एवं ऐसे अधिकारी को अन्यत्र स्थानान्तरित करने का अनुरोध वन मंत्री मोहम्मद अकबर से किया हैं। गुंडरदेही जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर को रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया हैं। बताया जा रहा कि
गुंडरदेही के डिप्टी रेंजर केके मिश्रा की पूर्व में भी कई शिकायत लेनदेन और अवैध वसूली की आ चुकी हैं। लेकिन अब तक कड़ी कार्यवाही मामले में नही हुई हैं। हालांकि एक बार शिकायत पर उन्हें गुंडरदेही से हटाया गया था।

सूत्रों के अनुसार डिप्टी रेंजर मिश्रा की कई गाड़ियां सरकारी विभाग में किराए में चलती हैं। महिला बाल विकास सहित पुलिस विभाग में भी गाड़ियां किराये में संचालित हो रही हैं। यहां यह कहना गलत नही होगा कि अगर मामले में निष्पक्ष जांच की जाए तो एक बड़ी कार्यवाही से इंकार नही किया जा सकता। वही जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमन्त साहू ने बताया कि वे जल्द ही मामले में ईओडब्ल्यू से शिकायत कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *