Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना का नही हुआ है अंत ,मास्क अभी भी लगाएं – डाॅ सुंदरानी : दो गज की दूरी है जरूरी

रायपुर cg24 आजतक

 छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पहले चरण में  2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को  टीका लगाया जाना हैै। यह सब के लिए शुभ खबर है। लेकिन चिकित्सक अभी भी वही सावधानी बरतने को कह रहे हैं जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, भी़ड़ में जाने से बचना। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी का मानना है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। अभी भी कोविड के केस आ रहे हैं और मृत्यु भी हो रही है। इसलिए सभी को चाहे उन्हे कोरोना वैैैक्सीन लगा हो या नही,मास्क सही तरह से पहनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर  इम्यूनिटी विकसित होती है। इसीलिए वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *