Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मूलचंद शर्मा बने छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांताअध्यक्ष

मूलचंद शर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी अमित झा को 36 मतों से पराजित छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांता अध्यक्ष बने

cg24 आजतक

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांता अध्यक्ष चुनाव गत दिनों फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन सभागार रायपुर में निर्वाचन अधिकारी कमल वर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रांताअध्यक्ष के चुनाव हेतु मूलचंद शर्मा एवं अमित झा 2 प्रत्याशी मैदान पर थे दोनों के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमें मूलचंद शर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी अमित झा को 36 मतों से पराजित छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांता अध्यक्ष बने ।इस चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक एच बी शास्त्री, केदार तिवारी ,बिहारी राम वर्मा, उपस्थित रहे। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचन अधिकारी कमल वर्मा ने नवनिर्वाचित प्रांता अध्यक्ष मूलचंद शर्मा को प्रमाण पत्र देकर प्रांता अध्यक्ष घोषित किया ।मूलचंद शर्मा के प्रांता अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व प्रांता अध्यक्ष सतीश मिश्रा संभागीय अध्यक्ष विनोद मिश्रा संरक्षक फैयाज खान तथा सभी जिले एवं ब्लॉक के अध्यक्ष सचिव पद अधिकारियों ने शुभकामनाएं बधाई दी तथा अन्य साथियों ने उनाहे शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा पटाखों की गूंज एवं आतिशबाजी के साथ माल्या हार से अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को तटस्थ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया, तथा कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है जिसमें किसी एक का निर्वाचन होना तय होता है, लेकिन चुनाव के पश्चात सारे साथी एक हैं और सब मिलकर वन कर्मचारियों के हितों की संरक्षण के लिए उनके अधिकार के लिए आवाज उठाते रहेंगे और छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की जो जिम्मेदारी है दायित्व है उसे बनाए रखेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *