Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिव्य राम मंदिर के समर्पण निधि के संग्रहण हेतु पार्षद माया ठाकुर व हर्षा देवांगन निकली नगर में सभी का मिल रहा सहयोग

Cg24 आजतक

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक -डौंडी लोहारा — भारतवर्ष में महान अभियान के तहत अयोध्या में निर्माण होने वाले दिव्य राम मंदिर के समर्पण निधि का संग्रहण किया जा रहा है। अयोध्या मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े सन्त समुदाय ने यह निर्णय लिया कि इसमें पूरा भारत वर्ष अग्रणी रूप से धन से अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि यहां मंदिर जनसामान्य भावनाओं से पूर्णता जुड़ा रहा है ।डौंडीलोहारा नगर क्षेत्र में भी जोर शोर से यह अभियान महेंद्र जयसवाल के अगुवाई में पूरे डौंडीलोहारा विकासखंड में चलाया जा रहा है ।नगर में पार्षद माया जयेश ठाकुर एवं हर्षा देवांगन ने घर घर जन संपर्क कर समर्पण नीति का संग्रहण प्रारंभ किया है जिसमें नगर वासियों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया, इसमें जुड़कर सभी अपने आप को धन्य एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, कि हम भी राम काज में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *