Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा में कोरोना काल में भी हरा भरा है स्कूल परिसर प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर खुद कर रहे देखभाल

Cg24 आजतक


डौण्डी लोहारा—-जब कोरोना संकट के चलते पूरे प्रदेश में स्कूल बंद है।तब प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिका आनलाइन क्लास मोहल्ला आफलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। तथा बच्चों के पढ़ाई में हर संभव मदद कर रहे हैं।पालकों से सतत सम्पर्क कर बच्चों को पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। लेकिन ऐसे शिक्षक भी है जो कोरोना काल में आनलाइन मोहल्ला आफलाइन क्लास के आलावा स्कूल के मुख्यमंत्री सुपोषण वाटिका किचन गार्डन परभी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण आज कोरोना काल में भी हरा भरा और आकर्षक बना हुआ है।ग्रीष्म अवकाश में भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा किचन गार्डन हरा भरा बागवानी में पानी डालने का कार्य प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर स्वीपर के द्वारा ही किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर उच्च वर्ग शिक्षक बी के देवांगन शिक्षिका भुमिका मोवाड़े स्वीपर अमृत आफलाइन क्लास के आलावा प्रति दिन अपने स्कूल गार्डन की देख रेख करके आकर्षक बना दिया है। फलदार पौधे पपीता भटा कुदरु करेला कादा भाजी कोचाई पत्ता गाजर आलू मेथी धनिया लालभाजी मूली पाला भाजी चौलाई भाजी प्याज टमाटर आदि सब्जी लागाकर नियमित देखभाल कर रहे है। पिछले साल लईका मंडई मेला माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर सी देशलहरा जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेड़िया जनपद सदस्य राजा राम सरपंच सीमा मण्डावीं शाला प्रबंधन समिति ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की । इसके पहले तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा अनुसुचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष जी आर राना जिला शिक्षा अधिकारी बी आर ध्रुव इस शाला देखकर भेरी गुड कहा करके गया। जो भी अधिकारी आते हैं। बागवानी गार्डन शाला परिसर शाला देखकर बहुत खुश होते हुए प्रसंशा करते है। कोरोना काल दौरान लाकडाउन मैं बेसाहरा निराश्रितों निःशुल्क सब्जी वितरण किया गया।आज भी सब्जी।किचन गार्डन में है।कोरोना संकट चलते स्कूल बंद कर दी गई तब इन्होंने बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक आनलाइन रडियो मोहल्ला क्लास की शुरुआत की।अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिले इस उद्देश्य से स्मार्ट टी वी के माध्यम से अध्यापन शुरू किया जायेगा। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के द्वारा 180इंच एल डी टी वी स्वेच्छा अनुदान राशि से दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *