Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर विकास के लिए हल्ला बोला आप पार्टी ने,100 बिस्तर अस्पताल,केंद्रीय विद्यालय, व रोजगार के मामले में भाजपा,कांग्रेस को आड़े हाथों लिया किया विरोध प्रदर्शन

दल्ली राजहरा cg24 आजतक :-

आज दिनांक 21/01/2021 को जैन भवन चौक में सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना , विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि दल्ली राजहरा नगर में पूर्व से प्रतावित केंद्रीय विद्यालय व 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य तत्काल चालू किया जाए व दोनों ही भवन के बनने से नगर के बेरोजगारो को रोजगार दिया जाए इन तीनो मांग व हमारे द्वारा पूर्व से किये जा रहे मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें केंद्र के भाजपा सरकार व प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की गई ।
संतोष देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका के द्वारा कहा गया कि 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल व केंद्रीय विद्यालय दोनों ही दल्ली राजहरा नगर में पहले से ही प्रतावित है उनक भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए जिसके निर्माण कार्य से नगर के बेरोजगारो को रोजगार भी मिल सके ।
केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए कौन कहा मांग किया ज रहा है इस विषय से हमे कोई मतलब नही अगर गुंडरदेही विधानसभा के विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैरी में केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे है व बालोद के कंग्रेस के नेता व बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी केंद्रीय विद्यालय को बालोद में बनाने का मांग कर रही है तो हमे उनके मांगो से हमे किसी भी प्रकार का विरोध नही है हमे तो हमारे नगर में जो हमारे पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के कार्यकाल के समय मे दल्ली राजहरा नगर में केंद्रीय विद्यालय के लिए घोषणा हुआ था जिसके भवन निर्माण के लिए वार्ड क्रमांक 13 में 8 एकड़ शासकीय जमीन भी चयनित कर लिया गया था उसी जमीन पर तत्काल केंद्रीय विद्यालय हेतु भवन निर्माण का कार्य चालू कराया जाए रही सवाल बालोद व पैरी की तो शासन चाहे तो उन दोनों जगह भी केंद्रीय विद्यालय बनाये जरूरत के हिसाब से क्योकि शिक्षा तो सभी को चाहिए बालोद जिले में तीन केंद्रिय विद्यालत बने इसमें हमे खुशी होगी उसी प्रकार 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य को भी चालू कराया जाए बहुत हो गया दल्ली राजहरा नगर से सौतेला व्यवहार अब और नही सहेंगे चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की दोनों ही संगठन के सरकार दल्ली राजहरा नगर के साथ छल किया है।


आगामी 2 माह के अंदर हमारे नगर में केंद्रीय विद्यालय व 100 बिस्तर का सरकारी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चालू नही किया गया तो दिनाँक 23/03/2021 शहीद दिवस के दिन हमारे द्वारा इन दोनों मांगो को पूरा कराने के लिए उग्र से उग्र आंदोलन किया जाएगा व संतोष देवांगन के द्वारा घोषणा किया गया कि दल्ली राजहरा नगर में ये दोनों योजना नही आया तो वे अपने उपाध्यक्ष (जनप्रतिनिधि) पद से इस्तीफा दे देंगे क्योकि नगर के जन प्रतिनिधि होने का फायदा अगर नगर को न हो तो किस बात का जनप्रतिनिधि मुझे पद त्यागना मंजूर होगा लेकिन चुप रहकर दल्ली राजहरा नगर को बर्बाद होते देखना मंजूर नही। लेकिन मेरे एक के इस्तीफा से कुछ नही होगा मैं चाहता हु। की नगर विकास के लिए व अपने क्षेत्र का अधिकार लेने ले लिए क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधि जैसे सभी 27 वार्ड के पार्षद, विधायक, सांसद हम सभी एक होकर त्याग पत्र जारी करे ताकि हमारे नगर की बात दिल्ली तक जाए व केंद्र सरकार व राज्य सरकार को सही दबाव बनाया जा सके ताकि दल्ली राजहरा नगर के साथ और सौतेला व्यवहार न किया ज सके।

क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियो समय आ चला है अपने क्षेत्र के लिए संघर्स करने आओ चले अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने अन्यथा आने वाला समय हम सभी पर हँसेगा की नगर में प्रतावित सभी योजनाओं को अन्य जगह ले जाया गया लेकिन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि कुछ नही कर पाए।लगभग 3 बजे धरना स्थल से चल कर अनुविभागीय अधिकारी कार्यलय में अपना मांग पत्र दिया गया ।
सभा को सम्बोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी घनश्याम चन्द्राकर , जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी दीपक आर्दे व सुदर्शन पटेल ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *