महिलाओं ने कलेक्टर व एसपी को भेंट किए गोबर से बने हैंड मेड दिए
दुर्ग cg24 आजतक:-
कुछ कर गुजरने की अगर ठान ले तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में बन रहे गोबर के दिए प्रदेश के बाहर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पॉपुलर होने लगे हैं। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और एसपी प्रशांत ठाकुर आज भिलाई में गोबर से दिए बना रहे समूह उड़ान नई दिशा की महिलाओं से मिले। समूह की संचालिका श्रीमती निधि चन्द्राकर ने जब बताया कि उनके द्वारा निर्मित दियों की मांग प्रदेश के बाहर तो है ही बल्कि उनको कतर और स्विड्जरलैंड से भी आर्डर मिले हैं।इस बात पर कलेक्टर और एसपी बहुत खुश हुए और महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। समूह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जब से उनके कार्य को सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से प्रचारित किया गया है तब से इतने आर्डर मिल रहे जितने की आशा नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने सलाह दी कि आर्डर मिले तो लीजिए, ग्रामीण अचंल की महिलाओं को जोड़कर काम कीजिये उनको प्रशिक्षित कीजिये और दिए सप्लाई कीजिये। एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने भी महिलाओं की मेहनत और हुनर की तारीफ की और शुभकामनाएं दीं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904