डौण्डी लोहारा तहसीलदार आर आर दुबे ने बताया कि विश्व मतदाता दिवस पर कल 25 जनवरी को नगर पंचायत डौंडीलोहारा सभा कक्ष ,समस्त ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों में इसका आयोजन किया गया है इसकी थीम ऊपर बताए अनुसार ही होगी
बालोद cg24 आजतक
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन का प्रमुख थीम ‘‘सभी मतदाता बने: सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक‘‘ पर आधारित है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन प्रौद्योगिकी साधनों को लोकप्रिय बनाने हेतु ई-ईपिक की शुरूआत 25 जनवरी 2021 को किया जा रहा है। ई-ईपिक मतदाता द्वारा अपने मोबाईल या कम्प्यूटर पर पीडीएफ फार्मेट ‘‘सेल्फ प्रिंटेबल फार्म‘‘ में डाउनलोड कर प्रिंटेबल किया जा सकता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904