Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संदेही आरोपी की गिरफ्तारी साथ मे भगाकर ले गई नाबालिक लड़की को भी बरामद किया बालोद पुलिस ने


बालोद cg24 आजतक न्यूज:-
वषZ 2017 में नाबालिक बालिका घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोटZ पर थाना बालोद में गुम इंसान क्रमांक 18/2017 एवं अपराध क्रमांक 111/2017 धारा 363 भादवि. की कायमी की गई थी। जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। जिले के गुमशुदा लोगों की पता तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा सभी थानों में विशेष टीम गठित कर लगातार दस्तयाबी की जा रही हैै। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोतेZ एवं उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश सिन्हा के निदेZशन में पुणे (महाराष्ट्र) में गुमशुदा नाबालिग बालिका के तलाश हेतु टीम भेजी गई। संदेही आरोपी एवं नाबालिक बालिका का जिला के सायबर सेल तथा मुखबीर के माध्यम से पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी का जिला कबीरधाम के थाना पिपरिया क्षेत्र में होने की सूचना पर से तत्काल थाना बालोद से टीम भेजकर नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी सुरेन्द्र डहरे पिता राजेन्द्र डहरे उम्र 24 वषZ निवासी सावतपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली (छ.ग.), जो नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर,शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था, उसे गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता को उसके मां-पिता के पास वापस लाया गया। आरोपी को थाना बालोद के अपराध क्रमांक 111/2017 धारा 363 भादवि. में आज विध्िावत् गिरफ्तार किया गया है।
गुमशुदा नाबालिक बालिका की तत्काल दस्तयाबी हेतु थाना बालोद से उनि. यामन देवांगन, महिला आरक्षक अनिता साहू को भेजा गया था। जिनके द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से यह दस्तायाबी की गई। सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक योगेश पटेल द्वारा सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *