Cg24 आजतक
एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल एवं तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम से जानकारी के अनुसार मतदाता दिवस मनाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुका है
गुंडरदेही cg 24 न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।इसी तारतम्य में गुंडरदेही ब्लॉक के सभी 201 मतदान केंद्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर सुपरवाइजर और अविहितअधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल एसडीएम गुंडरदेही और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अश्वनी कुमार पुसाम तहसीलदार गुंडरदेही द्वारा निर्देशित किया गया है ।
इस अवसर पर नए मतदाताओं को यू ई ईपिक कार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ,साथ ही नए मतदाताओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए शपथ दिलाई जाएगी तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए एक विशेष उपयोगी सुविधा ई ईपिक लांच होगा जिसके माध्यम से मतदाता अब कहीं से भी ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकेंगे।
इसकी जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी ।ब्लॉक स्तर में तहसील कार्यालय गुंडरदेही में नए मतदाताओं को ई ईपिक कार्ड डाउनलोड कर प्रदाय किया जाएगा एवं उनका सम्मान किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन का प्रमुख सभी मतदाता बने –
सशक्त ,सतर्क ,सुरक्षित एवं जागरूक पर आधारित है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904