Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल व , अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे- घनश्याम चंद्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला बालोद

केंद्र तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहना बंद कर माफी मांगे, किसानों का हक लेकर ही दम लेंगे – दीपक आरदे जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बालोद

*कांग्रेस की वादाखिलाफी व दिखावा के विरोध में जंगी प्रदर्शन * – सन्तोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष , आम आदमी पार्टी जिला बालोद

बालोद आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में कल 24जनवरी2021 को जंगी विरोध प्रदर्शन व हल्ला बोल किया ।

बालोद में झलमला बस स्टैंड पर जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर प्रदर्शन व हल्ला बोल का कार्यक्रम किया।सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।

केंद्र सरकार ना ही तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किये गये वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।

पार्टी उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्रकर ने सख्त लहजे में कहा कि कब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रहेगी। राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।

जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए।

सन्तोष देवांगन ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जानी चाहिए , नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही और सभी नेअधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया।

आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है उन्हे तुरंत दूर करे अन्यथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपना आंदोलन और तेज करेगी।

जिला अध्यक्ष दीपक आरदे/जिला प्रभारी घनश्याम चन्द्रकर
जिला बालोद
आम आदमी पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *