Cg24 आजतक
पंचायत सचिवों की हड़ताल मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव अपने प्रांतीय संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के निराकरण के संबध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लगभग 1 महीने से शासन के विरुद्ध धरने पर डटे रहे पंचायत सचिव संगठन पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव से मांगों के संबंध में मुलाकात किए थे जिसमें पंचायत विभाग के सचिव आर प्रसन्ना से मुलाकात किए चर्चा किए एवं चल रहे विभागीय फाइलों को देख कर सकारात्मक पहल होने के कारण आंदोलन वापस लिया गया इसके पश्चात कल छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात किए है जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी एवं गुरुर से जिला अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल सिन्हा रोहित कुमार सिन्हा बेनूराम गुरुवाणी ,मत्स्य कुमार साहू ,उदय राम साहू, कामता प्रसाद देवांगन, गोपाल राम सिन्हा ,उपस्थित थे । मुख्यमंत्री द्वारा गैर वित्तीय मांगों पर शीघ्र पहल करने विभागीय रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं वित्तीय मांगो को दिसंबर 2021 तक पूर्ण करने हेतु सहमति प्रदान किए हैं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के सफल क्रियान्वयन करने पंचायत सचिवों से चर्चा भी किए हैं मुख्यमंत्री के द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल किए जाने के फलस्वरुप प्रदेश के सभी पंचायत सचिव
आंदोलन समाप्त कर वापस अपने कार्य पर लौट गए हैं | हड़ताल अवधि में विभिन्न सरकारी फेडरेशन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार संघ संवाददाता विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा पंचायत सचिवों के आंदोलन सहयोग एवं समर्थन के लिए पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई गुरुरआभार व्यक्त करती है|
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904