
cg24 आजतक
डौण्डी लोहारा—विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा के सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने सचिव पवन कुमार सोनी प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुकमणी मंडावी अश्वन मण्डावी़ं एवं ग्रामीण पंच गण मितानिन एवं नये मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बताया कि प्रतिवर्ष 25जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जिसका उम्र 18वर्ष के के है। उसने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं ताकि वह अपनी मत उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी ने नये मतदाताओं को उपस्थित जनों ने गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत कर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों को प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शपथ दिलाई। हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर, धर्म जाति वर्ग समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आफलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904