Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सीजीपीएससी की तैयारी के लिए निःशुल्क टेस्ट सिरीज एवं शंका समाधान हेतु नामांकन 30 जनवरी तक

बालोद cg24 आजतक

जिला प्रशासन बालोद द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी हेतु निःशुल्क टेस्ट सीरीज एवं डाउट क्लियरिंग (शंका समाधान) का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि उक्त परीक्षा में भाग लेने हेतु राज्य सेवा परीक्षा 2021 का अभ्यर्थी होना अनिवार्य है। टेस्ट परीक्षा एवं डाउट क्लियरिंग (शंका समाधान) का आयोजन जिला स्तर पर निर्धारित परीक्षा सेंटर में 01 फरवरी से 08 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, वे 30 जनवरी 2021 तक अपना नामंाकन संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 68 जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन बालोद में करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामंाकन हेतु दस्तावेज – राज्य सेवा परीक्षा 2021 के आवेदन की छायाप्रति और आधार कार्ड आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *